Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand: गढ़वा के मेराल में बेकाबू स्कूल बस खाई में गिरी, एक बच्चे की मौत, दर्जनों घायल
    Crime

    Jharkhand: गढ़वा के मेराल में बेकाबू स्कूल बस खाई में गिरी, एक बच्चे की मौत, दर्जनों घायल

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024Updated:December 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Garhwa. गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया गांव में शनिवार को मेराल-बंका पथ पर संगवरिया पंचायत भवन के समीप पाराडाइज पब्लिक स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. स्कूल बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी. हादसे में एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत बच्चे की पहचान पतरिया गांव के रामप्रवेश पाल के पुत्र राजू कुमार पाल के रूप में हुई है. वह सातवीं कक्षा का छात्र था. हादसे में बस में सवार दर्जनों बच्चे और शिक्षक घायल हो गये हैं. गंभीर रूप से घायल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

    इधर, हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने छात्र के शव के साथ सड़क जाम कर दी और मुआवजे की मांग करने लगे. मौके पर पहुंचे सीओ व पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    दोपहर दो बजे हुआ हादसा : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शनिवार दोपहर 02:00 बजे हुआ. संगवरिया पंचायत भवन के समीप बाइक सवार दो लोगों को बचाने के क्रम में बच्चों से भरी स्कूल बस बेकाबू होकर खाई में पलट गयी. हादसे के बाद बाइक सवार युवक और बस चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़ कर घायल बच्चों और शिक्षकों को बस से बाहर निकाला. साथ ही मेराल थाना को हादसे की सूचना दी. सूूचना पाकर मेराल बीडीओ सतीश भगत, थाना प्रभारी विष्णुकांत पुलिस बल के साथ और छात्रों के परिजन मौके पर पहुंच गये.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    वहीं, घटना की सूचना पर मेराल चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र कुमार, डॉ अनिल शाह और डॉ शशि कुमार मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल ही जांच के क्रम में छात्र राजू कुमार पाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य घायल बच्चों और शिक्षकों का एंबुलेंस से अस्पताल भेजा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dozens injured garhwa Jharkhand: An uncontrolled school bus fell into a ditch in Meral one child died
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group