Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: झारखंड में ‘अवैध कृत्यों को छिपाने’ के लिए सेवानिवृत्ति के बाद भी पद पर आसीन हैं अनुराग गुप्ता, DGP नियुक्ति पर BJP ने हेमंत सरकार को घेरा
    Breaking News

    Jharkhand: झारखंड में ‘अवैध कृत्यों को छिपाने’ के लिए सेवानिवृत्ति के बाद भी पद पर आसीन हैं अनुराग गुप्ता, DGP नियुक्ति पर BJP ने हेमंत सरकार को घेरा

    News DeskBy News DeskMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता पर हमले तेज करते हुए आरोप लगाया कि उनका पद पर बने रहना असंवैधानिक है और वह राज्य में “अवैध कृत्यों को छिपाने” के लिए पद पर कायम हैं. वर्ष 1990 बैच के अधिकारी गुप्ता को 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन वह पद पर बने हुए हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने यहां संवाददाताओं से कहा, 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद भी डीजीपी को उनके पद पर बनाए रखना अवैध और असंवैधानिक है.

    यह एक साजिश का हिस्सा है. संवैधानिक रूप से, झारखंड में पिछले 21 दिन से कोई डीजीपी नहीं है.” राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मरांडी 30 अप्रैल के बाद भी डीजीपी के पद पर बने रहने को लेकर गुप्ता और राज्य सरकार पर हमलावर हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि बेशर्मी की भी हद होती है, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने वह हद पार कर दी है. झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां डीजीपी का पद खाली है और जो व्यक्ति ‘डीजीपी’ के पद पर काम कर रहा है, वह बिना वेतन के सेवाएं दे रहा है!

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    उन्होंने कहा, वाह मुख्यमंत्री जी, यह नए भारत का निर्माण है – बिना वेतन, बिना संवैधानिक वैधता, केवल भ्रष्टाचार के आधार पर प्रशासन!
    एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) कार्यालय को डीजीपी के पद पर बने रहने या सेवानिवृत्ति के संबंध में राज्य या केंद्र से कोई सूचना नहीं मिली है और उन्हें अब तक कोई वेतन या पेंशन भी जारी नहीं की गई है.

    Share Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां, लिस्ट में कई बड़े नाम

    गुप्ता को पहली बार पिछले साल जुलाई में झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. उन्होंने अजय कुमार सिंह की जगह ली थी जो 1989 बैच के थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP surrounded Hemant government on DGP appointment Jharkhand: Anurag Gupta is still in office even after retirement to 'hide illegal acts' in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    September 7, 2026

    CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट,टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर गिरे

    September 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    September 7, 2026

    Share Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां, लिस्ट में कई बड़े नाम

    September 7, 2026

    CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट,टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर गिरे

    September 7, 2026

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    September 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group