Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Assembly: छात्रवृत्तियों के ‘लंबित’ रहने और पीडीएस डीलर के कमीशन मुद्दे पर भाजपा ने झामुमो सरकार को घेरा
Breaking News

Jharkhand Assembly: छात्रवृत्तियों के ‘लंबित’ रहने और पीडीएस डीलर के कमीशन मुद्दे पर भाजपा ने झामुमो सरकार को घेरा

News DeskBy News DeskDecember 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड विधानसभा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छात्रों की लंबित छात्रवृत्तियों और सार्वजनिक वितरण विभाग (पीडीएस) के सभी डीलर के कमीशन के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला. सत्तारूढ़ गठबंधन ने कथित देरी के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराते हुए दावा किया कि वह राज्य के बकाया का भुगतान नहीं कर रही है.

पूर्वाह्न करीब 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों की “लंबित” छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, हमें निधि प्राप्त करने के लिए केंद्रीय दिशानिर्देशों का पालन करना होता है. उनका पालन करने के बजाय, राज्य ने 2022 में एक नया दिशानिर्देश जारी किया, जिससे केंद्रीय निधियों को प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न हुई. राज्य सरकार को इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए, क्योंकि छात्र इससे पीड़ित हैं.

मरांडी ने दावा किया कि 15वें वित्त आयोग के तहत लगभग 2,600 करोड़ रुपये राज्य सरकार की कथित गलती के कारण केंद्र के पास लंबित हैं. उन्होंने कहा कि संबंधित मंत्री को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए दिल्ली जाना चाहिए. मुखियाओं को उनका वेतन नहीं मिल रहा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्रियों को बैठकों के लिए समय नहीं देते. उन्होंने आरोप लगाया, “हम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री से समय मांग रहे हैं लेकिन हमें समय नहीं दिया जा रहा है.” संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आरोप लगाया कि झारखंड में गैर-भाजपा सरकार होने के कारण केंद्र सरकार राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.

JAMSHEDPUR NEWS :चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ

भाजपा विधायक सी पी सिंह ने दावा किया कि लगभग 25,000 पीडीएस डीलरों को महीनों से बकाया कमीशन नहीं मिल रहा है.
सिंह ने कहा, “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उनका कमीशन तीन महीने से लंबित है, जबकि राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत यह कमीशन 15 महीने से लंबित है.”

जवाब में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, ‘‘एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) के तहत दिया जाने वाला कमीशन जल्द ही प्रदान किया जाएगा. हम अप्रैल से जुलाई तक का कमीशन पहले ही दे चुके हैं. राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दिए जाने वाले कमीशन पर उन्होंने कहा, ‘‘यह सही है कि राज्य सरकार वित्तीय संकट का सामना कर रही है. हमने केंद्र से धन की मांग की है. जैसे ही राशि प्राप्त होगी, कमीशन का भुगतान कर दिया जाएगा.’

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआई में 34वां जेआरडी टाटा व्याख्यान, शशि थरूर का संबोधन

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआई में 34वां जेआरडी टाटा व्याख्यान, शशि थरूर का संबोधन

November 28, 2026

Jharkhand : 2050 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा झारखंड, स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में बोले सीएम हेमंत सोरेन

November 28, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ

November 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआई में 34वां जेआरडी टाटा व्याख्यान, शशि थरूर का संबोधन

November 28, 2026

Jharkhand : 2050 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा झारखंड, स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में बोले सीएम हेमंत सोरेन

November 28, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में बजा हवाई हमले का सायरन, जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का किया अभ्यास

November 28, 2026

Jamshedpur: ओल्ड पुरुलिया रोड और कपाली को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

November 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group