Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Assembly: राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों का जोरदार हंगामा

Ranchi. झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने सोमवार को विधानसभा में राज्य में ‘बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर हंगामा किया. इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की और विधानसभा अध्यक्ष के आसन के निकट आ गए. विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सदन में कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गई है…रांची में एक कोयला व्यापारी को गोली मार दी गई,

फिर एक साधु समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई. रविवार को एनटीपीसी के एक अधिकारी की भी हत्या कर दी गई. हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही अपराह्ल 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भाजपा विधायक सी.पी. सिंह ने फिर से राज्य में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार से जवाब मांगा.

Exit mobile version