Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Assembly: BJP ने विधानसभा अध्यक्ष से रांची प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव की मांगी अनुमति
    Breaking News

    Jharkhand Assembly: BJP ने विधानसभा अध्यक्ष से रांची प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव की मांगी अनुमति

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से रांची जिला प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की अनुमति देने का मंगलवार को आग्रह किया। भाजपा का आरोप है कि जिला प्रशासन ने एक दिन पहले उसके विधायकों को सदन की कार्यवाही में भाग लेने से रोक दिया था।
    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोमवार को भाजपा के विधायक सदन की कार्यवाही में भाग नहीं ले सके, क्योंकि मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के कार्यक्रम के दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

    उन्होंने 10 अगस्त को भाजपा विधायकों को विधानसभा में आने से कथित तौर पर रोकने के लिए रांची जिला प्रशासन के खिलाफ ‘‘विशेषाधिकार हनन’’ का प्रस्ताव लाने की मांग की। मरांडी ने कहा, ‘‘हमने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि रांची जिला प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की अनुमति दी जाए, क्योंकि सोमवार को हमें पहले पूरक बजट पर बहस और मतदान सहित सदन की महत्वपूर्ण कार्यवाही में भाग लेने से रोका गया था।’’

    Jamshedpur NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

    उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हम सोमवार को छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने की कोशिश कर रहे थे, तभी रांची पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया।’’

    Jamshedpur NEWS: एमएमडीआर संशोधन विधेयक और राम मंदिर चढ़ावे को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, 27 अगस्त को धरना

    परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को मुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और मरांडी भी शामिल थे। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन मंगलवार को 18वें दिन भी जारी रहने के बीच भाजपा ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Assembly: BJP seeks Speaker's permission to move a privilege motion against the Ranchi administration. Jharkhand Assembly: BJP ने विधानसभा अध्यक्ष से रांची प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव की मांगी अनुमति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

    August 25, 2026

    Jamshedpur NEWS: एमएमडीआर संशोधन विधेयक और राम मंदिर चढ़ावे को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, 27 अगस्त को धरना

    August 25, 2026

    Jamshedpur NEWS: 14वें IIM जमशेदपुर वार्षिक धातुकर्म एवं पदार्थ क्विज में लिटिल फ्लावर स्कूल बना विजेता

    August 25, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

    August 25, 2026

    Jamshedpur NEWS: एमएमडीआर संशोधन विधेयक और राम मंदिर चढ़ावे को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, 27 अगस्त को धरना

    August 25, 2026

    Jamshedpur NEWS: 14वें IIM जमशेदपुर वार्षिक धातुकर्म एवं पदार्थ क्विज में लिटिल फ्लावर स्कूल बना विजेता

    August 25, 2026

    Railway Safety Awards :रेल संरक्षा के 9 सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित

    August 25, 2026

    Jamshedpur NEWS: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अपराधी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक बरामद

    August 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group