Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand assembly election 2024: कांग्रेस विधायकों की हुई बैठक, जिताऊ उम्मीदवार पर जोर, प्रभारी बोले, विधायक दल के नेता की घोषणा जल्द –
    Headlines

    Jharkhand assembly election 2024: कांग्रेस विधायकों की हुई बैठक, जिताऊ उम्मीदवार पर जोर, प्रभारी बोले, विधायक दल के नेता की घोषणा जल्द –

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने और जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए बुधवार को कई बैठकें कीं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी गुलाम अहमद मीर की अगुवाई में यहां सर्किट हाउस में पार्टी विधायकों के साथ बैठकों का सिलसिला चालू हुआ. पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव के अलावा झारखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की गयी. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से दो अगस्त तक चलेगा. यह पांचवीं झारखंड विधानसभा का आखिरी सत्र होगा. मीर ने कहा कि (बैठकों में) विधानसभा चुनाव और आगामी मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.

    उन्होंने से कहा, ‘पार्टी एक या दो दिन में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के नाम की घोषणा करेगी.’ कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद 10 जून को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम द्वारा राज्य मंत्रिमंडल से तथा इस पद से भी इस्तीफा देने के बाद रिक्त हो गया था। आलम धन शोधन के एक मामले में जेल में हैं. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर मीर ने कहा कि पार्टी झारखंड में अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा, ‘सीट के बंटवारे पर समझौता सुचारू रूप से हो जाएगा, जैसा कि लोकसभा में हुआ था.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    हमें सीट की संख्या की चिंता नहीं है, बल्कि हम ऐसे उम्मीदवार चाहते हैं जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत आधार हो.’ मीर और ठाकुर ने अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक की भी अध्यक्षता की. बाद में पार्टी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक हुई, जहां उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ‘बूथ’ स्तर और पंचायत स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए कहा गया. इससे पहले, दोनों नेताओं ने झारखंड युवा कांग्रेस का ‘हर घर खटखट’ (दस्तक) अभियान आरंभ किया.

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    emphasis on winning candidate in-charge said Jharkhand assembly election 2024: Congress MLAs held a meeting leader of the legislative party will be announced soon
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026

    Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group