Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण रक्षाबंधन पर करीब एक लाख पेड़ों को बांधेंगे राखी
    Breaking News

    Jharkhand: झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण रक्षाबंधन पर करीब एक लाख पेड़ों को बांधेंगे राखी

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण लोगों और प्रकृति के बीच भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर करीब एक लाख पेड़ों को राखी बांधेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजीव कुमार ने बताया कि यह पहल ‘पेड़ बचाओ’ अभियान का हिस्सा है, जो एक महीने तक चलेगा। इस अभियान के तहत 24 जिलों के चिन्हित गांवों में तीन लाख पेड़ों को राखी बांधने का लक्ष्य रखा गया है। कुमार शुक्रवार को गुमला जिले के जोराड़ गांव में एक पेड़ को राखी बांधकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

    कुमार ने कहा, “रक्षाबंधन भाई-बहन का त्योहार है। इस दिन भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। इसी तरह, पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है, क्योंकि हमारा जीवन इसी पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ने पर केंद्रित है। इसके तहत लोग पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।

    पीसीसीएफ ने कहा, “हमने शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन 700 गांवों में करीब एक लाख पेड़ों को राखी बांधने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान एक महीने तक जारी रहेगा और इस दौरान 24 जिलों में करीब तीन लाख पेड़ों को राखी बांधी जाएगी।” कुमार की इस पहल की शुरुआत वर्ष 2004 में धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के लुकैया गांव से हुई थी जो कभी माओवाद प्रभावित रहा था।

    Sugar Price Hike: खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये और बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर

    उन्होंने बताया कि तब से अब तक राज्यभर में 12,000 से अधिक गांवों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा, “इस पहल के माध्यम से लुकैया गांव में 20,000 से अधिक महुआ के पेड़ों को संरक्षित किया गया। अब ये पेड़ ग्रामीणों की आजीविका में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह अकेला उदाहरण नहीं है। इस अभियान ने कई गांवों में लघु वनोपज के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद की, जिससे ग्रामीणों की आजीविका में अतिरिक्त आय जुड़ी।”
    कुमार ने कहा कि इस पहल ने झारखंड के वन क्षेत्र को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    उन्होंने बताया कि भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) के अनुसार, पिछले कई वर्षों से झारखंड के वन क्षेत्र में लगातार वृद्धि हो रही है।
    वन विभाग के प्रयासों का असर सर्वेक्षण रिपोर्ट में भी दिखाई देता है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2001 से पिछले दो दशकों के दौरान राज्य के वन क्षेत्र में 1,128 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    इस महीने आयोजित 77वें ‘वन महोत्सव’ के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को निर्देश दिया था कि वह केवल पौधारोपण अभियानों तक सीमित न रहे, बल्कि नए लगाए गए पौधों में खाद डालने, उनकी देखभाल करने और उन्हें संरक्षित करने के लिए विशेष अभियान भी चलाए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 trees tied on thousands of rural protection in 700 villages of Jharkhand Jharkhand: Nearly 100 Jharkhand: झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण रक्षाबंधन पर करीब एक लाख पेड़ों को बांधेंगे राखी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sugar Price Hike: खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये और बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर

    August 27, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    August 27, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    August 27, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण रक्षाबंधन पर करीब एक लाख पेड़ों को बांधेंगे राखी

    August 27, 2026

    Sugar Price Hike: खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये और बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर

    August 27, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    August 27, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    August 27, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group