Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»झारखंड विस चुनाव : पहले चरण के महासमर में चंपई, सीपी, मिथिलेश, बन्ना गुप्ता की प्रतिष्ठा दांव पर
    Elections

    झारखंड विस चुनाव : पहले चरण के महासमर में चंपई, सीपी, मिथिलेश, बन्ना गुप्ता की प्रतिष्ठा दांव पर

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • 13 नवंबर को 43 सीटों पर होना है मतदान, मैदान में 683 उम्मीदवारों में 73 महिला प्रत्याशी

    JAMSHEDPUR. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी टक्कर होने की संभावना है. यही कारण है कि जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है और नेताओं की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं. चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है. वैसे तो इस चुनाव में कुल 683 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन झारखंड विधानसभा की कुछ सीटें ऐसी हैं जिन पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इन हाई प्रोफाइल सीटों पर कहीं पूर्व स्पीकर तो कहीं पूर्व मुख्यमंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

    इस महामुकाबले में एक तरफ भाजपा की अगुआई वाले एनडीए के उम्मीदवार हैं तो दूसरी तरफ जेएमएम की अगुआई वाले इंडी गठबंधन के उम्मीदवार हैं. कमोबेश सभी सीटों पर इन दोनों गठबंधनों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. पहले चरण के चुनाव के कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है. पहले चरण के चुनाव में जहां पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं पूर्व स्पीकर और रांची से लगातार छह बार चुनाव जीत चुके सीपी सिंह पर सबकी नजर है. सरायकेला सीट पर इस बार झामुमाे के गणेश महाली का मुकाबला चंपाई सोरेन से है. इसी तरह रांची सीट से झामुमाे की महुआ माजी का मुकाबला सीपी सिंह से है.

    इसके अलावा हेमंत कैबिनेट के सबसे प्रभावशाली मंत्री माने जाने वाले मिथिलेश ठाकुर एक बार फिर गढ़वा से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. मिथिलेश ठाकुर का मुकाबला भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी और समाजवादी पार्टी के गिरिनाथ सिंह से है. डाल्टनगंज में कांग्रेस के केएन त्रिपाठी और भाजपा के आलोक चौरसिया के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है. हालांकि, झारखंड विधानसभा के पहले स्पीकर इंदर सिंह नामधारी के बेटे दिलीप सिंह नामधारी भी निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं. वह भी चुनाव किसी ओर पलट सकते हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    जमशेदपुर पश्चिम सीट पर जदयू के टिकट पर सरयू राय का मुकाबला हेमंत सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता से है. यहां दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है. जमशेदपुर पूर्वी सीट पर रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे डॉ. अजय कुमार के बीच दिलचस्प मुकाबला होने वाला है.

    पहले चरण के चुनाव में 683 प्रत्याशियों में से 73 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. इस चुनाव में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, गीता कोड़ा, गीता बलमुचु, शिल्पी नेहा तिर्की, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा दास समेत कई महिला प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता करेगी. कोडरमा सीट पर एक बार फिर कमल खिलाने के लिए चुनाव लड़ रहीं डॉ. नीरा यादव को चुनौती देने के लिए राजद के सुभाष प्रसाद यादव मैदान में हैं. इसी तरह मांडर सीट से शिल्पी नेहा तिर्की को चुनौती देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सनी टोप्पो मैदान में हैं. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा इस बार वे जगन्नाथपुर सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के सोना राम सिंकू से होने वाला है.

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Banna's reputation at stake in the first phase of Mahasmar CP Jharkhand Assembly Election: Champai Mithilesh reputation of many veterans is at stake in the fir
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :शहीद धुसा–जुगल की स्मृति में 75 युवाओं ने किया रक्तदान, पोटका विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बस स्टैंड में स्लीपर बसों पर सख्ती, 17 बसों पर कार्रवाई

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group