Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Election Announced: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान, 23 को रिजल्ट का एलान, आदर्श आचार संहिता लागू
    Breaking News

    Jharkhand Election Announced: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान, 23 को रिजल्ट का एलान, आदर्श आचार संहिता लागू

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024Updated:October 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में क्रमश: 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा की. इस घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है.
    कुमार ने बताया कि झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 2.6 करोड़ है. इनमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की कुल संख्या 11.84 लाख है. कुमार ने कहा कि राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्रों की स्थापना की जाएगी, इनमें से 5042 मतदान शहरी इलाकों में जबकि 24,520 केंद्र ग्रामीण इलाकों में होंगे. राज्य में विधानसभा की 81 सीट हैं। इनमें 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति और नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
    झारखंड में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन ने राज्य की 81 में से 47 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था. इसके बाद हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने. इस चुनाव में भाजपा 25 सीट पर सिमट गई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास भी चुनाव हार गए थे.
    पिछले पांच सालों में झारखंड में महाराष्ट्र की तरह कोई बहुत बड़ा राजनीतिक उलटफेर तो नहीं हुआ लेकिन इस दौरान झामुमो में घटे कुछ राजनीतिक घटनाक्रमों ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया. मुख्यमंत्री सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में जनवरी 2024 में गिरफ़्तार कर लिया गया. सोरेन ने गिरफ्तारी से पूर्व मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और नए मुख्यमंत्री के रूप में झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के करीबी सिपहसालार चम्पई सोरेन की ताजपोशी हुई.
    हालांकि, जून महीने में हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चम्पई सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा और एक बार फिर राज्य की कमान हेमंत सोरेन के हाथों में आई गई. इस घटनाक्रम के कुछ दिनों बाद चम्पई सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए.
    झारखंड में भाजपा का ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाईटेड) के साथ गठबंधन है। इस बार तीनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. इस गठबंधन का मुकाबला झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन से होगा.

    झारखंड चुनाव का पूरा शेड्यूल
    झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का पूरा शेड्यूल
    नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 18 अक्टूबर 2024
    नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2024
    नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 28 अक्टूबर 2024
    उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 30 अक्टूबर 2024
    झारखंड में वोटिंग की तारीख- 13 नवंबर 2024
    झारखंड में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024

    Supreme Court: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और आयोगों को नोटिस

    झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल
    नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 22 अक्टूबर 2024
    नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2024
    नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 30 अक्टूबर 2024
    उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 10 नवंबर 2024
    झारखंड में वोटिंग की तारीख- 03 नवंबर 2024
    झारखंड में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024

    Saranda Naxal. सारंडा जंगल में डंप से नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से मिले ये हथियार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand assembly election dates announced model code of conduct implemented result announced on 23rd voting in two phases on 13th and 20th November
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Supreme Court: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और आयोगों को नोटिस

    August 25, 2026

    Saranda Naxal. सारंडा जंगल में डंप से नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से मिले ये हथियार

    August 25, 2026

    Jamshedpur: सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर में आदित्यपुर निवासी महिला के गले से करीब पांच लाख रुपये कीमत की सोने की चेन हो गई चोरी

    August 25, 2026
    Recent Post

    Supreme Court: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और आयोगों को नोटिस

    August 25, 2026

    Saranda Naxal. सारंडा जंगल में डंप से नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से मिले ये हथियार

    August 25, 2026

    Jamshedpur: सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर में आदित्यपुर निवासी महिला के गले से करीब पांच लाख रुपये कीमत की सोने की चेन हो गई चोरी

    August 25, 2026

    Mahadevshal: महादेवशाल धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

    August 25, 2026

    Chakardharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद के पुराने भवन में मिला अज्ञात युवक का शव

    August 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group