Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Assembly: इंडिया गठबंधन की बैठक में CM ने विधायकों से मुस्तैद रहने को कहा, विपक्ष को सदन में घेरने की बनी रणनीति
    Breaking News

    Jharkhand Assembly: इंडिया गठबंधन की बैठक में CM ने विधायकों से मुस्तैद रहने को कहा, विपक्ष को सदन में घेरने की बनी रणनीति

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email


    Ranchi.रविवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में एकजुटता दिखी. सत्ता पक्ष के विधायक सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर जुटे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायकों से सदन के अंदर मुस्तैद रहने को कहा. सदन के अंदर पूरी तैयारी के साथ आने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हमें अपनी उपलब्धियों से विपक्ष को घेरना है. सरकार ने पिछले कार्यकाल में बेहतर किया है, उसे सदन में रखना है. इसके साथ एक्शन प्लॉन को भी रखना है. बैठक में सदन में उपाध्यक्ष पद की मांग उठी. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि सदन में वर्षों से उपाध्यक्ष पद नहीं है. कई राज्यों में प्राथमिकता के आधार पर उपाध्यक्ष पद की व्यवस्था होती है. झारखंड में यह परंपरा काफी दिनों से बंद है. सरकार को इस व्यवस्था पर विचार करना चाहिए.

    इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि कांग्रेस की मांग है कि उपाध्यक्ष पद का चयन किया जाये. इससे संसदीय व्यवस्था सुदृढ़ होगी. विधानसभा का काम सुचारू होगा. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार की ओर से इस पर समय पर विचार होगा. बैठक में मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की और कांग्रेस विधायक सोना राम सिंकू नहीं पहुंच पाये थे. वहीं राजद के हुसैनाबाद से विधायक संजय प्रसाद यादव भी नहीं पहुंचे थे.

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    कांग्रेस विधायक दल का नेता अब तक तय नहीं
    कांग्रेस में विधायक दल का नेता अब तक तय नहीं हो सका है. पिछले कई दिनों से पार्टी के अंदर इसको लेकर सरगरमी तेज है. लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने इस मसले पर अब तक फैसला नहीं लिया है. पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की थी. इसमें सरकार से लेकर संगठन तक पर चर्चा हुई. विधायक दल का मामला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा गया था.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM asked the MLAs to be ready Jharkhand Assembly: In the meeting of India Alliance strategy made to corner the opposition in the House
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    June 7, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    June 7, 2026

    Nitin Naveen Jharkhand visit: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड पहुंचे, आज जाएंगे बोकारो, कॉकरोच जनता पार्टी पर उठाए सवाल

    June 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    June 7, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    June 7, 2026

    Nitin Naveen Jharkhand visit: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड पहुंचे, आज जाएंगे बोकारो, कॉकरोच जनता पार्टी पर उठाए सवाल

    June 7, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया, दूसरी सीट पर अब भी पेंच, BJP नेता गौरव वल्लभ ने नामांकन फॉर्म खरीदा

    June 7, 2026

    LPG Price Hike: महंगाई का फिर झटका, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, 3 माह में यह दूसरी वृद्धि

    June 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group