Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Assembly: जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर लगी रोक का मुद्दा गरमाया, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धार्मिक भेदभाव के आरोप लगाये, विरोध प्रदर्शन
Breaking News

Jharkhand Assembly: जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर लगी रोक का मुद्दा गरमाया, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धार्मिक भेदभाव के आरोप लगाये, विरोध प्रदर्शन

News DeskBy News DeskMarch 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर लगी रोक और प्रशासनिक कार्रवाई का मुद्दा गरमाया रहा। भाजपा विधायकों ने जिला प्रशासन द्वारा डीजे जब्त किए जाने के विरोध में सदन परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने केवल डीजे विवाद ही नहीं, बल्कि किसानों से धान खरीद में हो रही देरी और सरकारी राशन वितरण में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर भी सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि धान खरीद की समय सीमा जानबूझकर मार्च तक बढ़ाई जाती है ताकि किसानों के बजाय बिचौलियों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने हाल ही में सामने आए कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा फर्जी तरीके से धान खरीद के मामलों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी गड़बड़ियों के बावजूद सरकार ने कोई सबक नहीं लिया और भ्रष्ट व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए बाबूलाल मरांडी ने लाउडस्पीकर और डीजे के नियमों पर सवाल उठाए।

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि प्रशासन को सुबह साढ़े चार बजे लाउडस्पीकर से होने वाली अजान से कोई परहेज नहीं है, जबकि रामनवमी जैसे त्योहारों पर बजने वाले डीजे को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर जब्त किया जा रहा है। मरांडी ने तर्क दिया कि कोर्ट का आदेश रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर न बजाने का है, लेकिन सरकार इसे चुनिंदा तरीके से लागू कर रही है। उन्होंने इसे सरकार की भेदभावपूर्ण मानसिकता का परिचायक बताया।

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

October 19, 2026

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

October 19, 2026

Jharkhand BJP के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने Odisha के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026
Recent Post

3 साल बाद IPL की नीलामी भारत में, 16 दिसंबर को गोवा में होगी, BCCI ने सभी टीमों को दी जानकारी

October 19, 2026

Jamshedpur.बोड़ाम-माधवपुर मुख्य सड़क पर दुबराजपुर गांव के समीप सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group