Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड एटीएस ने कुख्यात अपराधियों के करीबी लोगों को भेजा नोटिस, मांगा संपत्ति का हिसाब, जब्त होगी सम्पति !
    Breaking News

    झारखंड एटीएस ने कुख्यात अपराधियों के करीबी लोगों को भेजा नोटिस, मांगा संपत्ति का हिसाब, जब्त होगी सम्पति !

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड एटीएस ने राज्य के आधा दर्जन से अधिक कुख्यात अपराधियों की काली कमाई पर कार्रवाई शुरू कर दी है. एटीएस ने संगठित अपराधी गिरोहों से जुड़े लोगों को नोटिस भेजकर उनकी संपत्ति का हिसाब मांगा है. जो लोग अपनी कमाई का सही हिसाब नहीं दे पाएंगे, उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी.

    इन लोगों से मांगी गयी जानकारी

    एटीएस ने अमन श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, प्रिंस खान, डब्लू सिंह, मयंक सिंह और विकास तिवारी जैसे गैंगस्टर्स की काली कमाई को कारोबार में लगाने वाले सफेदपोशों और उनके करीबी रिश्तेदारों की पहचान की है. इन सभी को नोटिस भेजा गया है, जिसमें उनसे उनकी संपत्ति की जानकारी मांगी गई है.

    पुख्ता सबूत नहीं मिलने पर जब्त होगी संपत्ति

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि अपराधियों की काली कमाई का निवेश करने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है. नोटिस मिलने के बाद गैंगस्टर के परिवार वाले, दोस्त और बिजनेसमैन सभी को अपनी संपत्ति और निवेश के पुख्ता सबूत देने होंगे. यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो नए कानून के अनुसार उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी और उन्हें तीन साल की सजा का भी सामना करना पड़ सकता है.

    भुगतनी पड़ सकती है तीन साल की सजा

    नए आपराधिक कानून के तहत, यदि किसी व्यक्ति या संगठन द्वारा किसी दूसरे के नाम पर संपत्ति ली गई है, तो पुलिस उन्हें नोटिस देगी. नोटिस प्राप्त करने वाले व्यक्ति को यह साबित करना होगा कि उनकी संपत्ति में किसी भी प्रकार के संगठित अपराध से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल नहीं किया गया है. यदि वे इसे साबित नहीं कर पाते हैं, तो उनकी संपत्ति को अटैच किया जाएगा और उन्हें तीन साल की सजा भी भुगतनी पड़ेगी.

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    एटीएस ने हाल ही में कुख्यात अपराधियों से पूछताछ की है, जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं. इन जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. एटीएस को झारखंड के कुख्यात अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति का पता चल चुका है, और अब धीरे-धीरे उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

    इस कार्रवाई के तहत, जो संपत्तियां सीधे तौर पर अपराधियों के नाम पर हैं, उन्हें तुरंत जब्त किया जाएगा, जबकि जो संपत्तियां उनके रिश्तेदारों के नाम पर हैं, उन लोगों को नोटिस के माध्यम से यह बताना होगा कि संपत्ति कानूनी है या अवैध.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    asked for details of their assets Jharkhand ATS sent notice to people close to notorious criminals property will be confiscated!
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026

    Ranchi Airport से पिछले एक वर्ष में 27 लाख यात्रियों ने किया सफर, एयरपोर्ट ने 87 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाया

    June 14, 2026
    Recent Post

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026

    Ranchi Airport से पिछले एक वर्ष में 27 लाख यात्रियों ने किया सफर, एयरपोर्ट ने 87 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाया

    June 14, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group