Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: रिटायरमेंट के बाद भी डीजीपी के पद पर बने रहने पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना की
    Breaking News

    Jharkhand: रिटायरमेंट के बाद भी डीजीपी के पद पर बने रहने पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना की

    News DeskBy News DeskMay 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत हेमंत सोरेन सरकार और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता पर हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति की तिथि के बाद भी उनका पद पर बने रहना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि गंभीर खतरा भी पैदा करता है. पार्टी ने आरोप लगाया कि गुप्ता का शीर्ष पद पर बने रहना अपराध में लिप्त रहने और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने” के इरादे से है.

    भाजपा ने झारखंड की स्थिति को “असामान्य और चिंताजनक बताया. वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्ता को 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन उनके पास यह प्रभार अब भी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से कहा कि 30 अप्रैल को सेवानिवृत होने के बाद भी डीजीपी को पद पर बनाये रखना गैरकानूनी और असंवैधानिक है. अब मुझे डर है कि हेमंत सोरेन के पसंदीदा डीजीपी के जरिये कहीं भी किसी पर भी हमला किया जा सकता है.’’

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने कहा कि देश में शायद ही कोई दूसरा राज्य हो, जो इस तरह की स्थिति का सामना कर रहा हो. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संवैधानिक रूप से पिछले 23 दिनों से डीजीपी विहीन है. विपक्ष के नेता 30 अप्रैल से ही गुप्ता के पद पर बने रहने का मुखर विरोध कर रहे हैं. हाल में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘‘बेशर्मी की भी एक हद होती है, लेकिन हेमंत सोरेन नीत झामुमो सरकार उसे भी पार कर गयी है. झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां डीजीपी का पद खाली है और डीजीपी के पद पर कार्यरत व्यक्ति बिना वेतन के काम कर रहा है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Babulal Marandi criticized the Hemant Soren government for continuing in the post of DGP even after retirement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group