Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Bandh: झारखंड बंद का दिख रहा असर, सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन, रांची में कई मार्गों को किया बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Breaking News

    Jharkhand Bandh: झारखंड बंद का दिख रहा असर, सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन, रांची में कई मार्गों को किया बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    News DeskBy News DeskJune 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.रांची में आदिवासी धार्मिक स्थल ‘सरना स्थल’ के पास फ्लाईओवर के तहत एक रैंप के निर्माण के विरोध में विभिन्न संगठनों ने बुधवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. बंद के तहत प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह बिजूपाड़ा के पास रांची-डाल्टनगंज मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रदर्शन किया. गुमला में भी लोग सड़कों को बंद कर दिया है. कोल्हान में भी आंशिक असर है. पुलिस ने बताया कि पूरे झारखंड में, खासकर राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.बंद समर्थकों के द्वारा कई जगहों पर सड़क जाम कर दिया है. जिससे यातायात प्रभावित हुआ है.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    कई संगठनों ने मंगलवार शाम यहां मशाल जुलूस निकाला और सिरम टोली में नवनिर्मित रैंप को तत्काल हटाने की मांग की. उनका दावा है कि यह रैंप उनके धार्मिक स्थल तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न कर रहा है और यातायात के कारण इसकी पवित्रता प्रभावित हो सकती है. उनकी अन्य मांगों में राज्य में अनुसूचित जनजाति समुदाय के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, पेसा अधिनियम का कार्यान्वयन और आदिवासी भूमि पर अतिक्रमण हटाना शामिल है. यह फ्लाईओवर 2.34 किलोमीटर लंबा है और इसमें रेलवे लाइन पर 132 मीटर का हिस्सा भी शामिल है. यह सिरम टोली को मेकॉन से जोड़ेगा और इसका उद्देश्य क्षेत्र में यातायात की आवाजाही को आसान बनाना है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    आदिवासी पुरुष और महिलाएं तीन जून को यहां जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्रित हुए और जुलूस निकाला तथा आरोप लगाया कि सरकार उनकी चिंताओं और भावनाओं की अनदेखी कर रही है. उनका कहना था कि जब सरहुल जैसे धार्मिक त्योहारों के दौरान हजारों लोग एकत्र होंगे, तो रैंप के कारण पवित्र स्थल तक पहुंचने में बाधा आएगी.
    प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से यातायात को बाधित न करने का आग्रह किया है. 340 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड परियोजना की शुरुआत अगस्त 2022 में की गई थी.

    इससे पहले 22 मार्च को 18 घंटे का रांची बंद बुलाया गया था, जिससे राजधानी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ था. मार्च में बंद के दौरान, आंदोलनकारियों की हिनू और अरगोड़ा इलाकों सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस के साथ झड़प हुई थी, जबकि हरमू, कांके, हिनू, कोकर-लालपुर, कांटाटोली और अन्य इलाकों में सड़कों को बांस के अस्थायी बैरिकेड से अवरुद्ध किया गया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Bandh: The effect of Jharkhand Bandh is visible many routes in Ranchi were closed strict security arrangements tribal organizations came out on the streets
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group