Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: Bank Of Baroda के क्षेत्रीय प्रबंधक का शव रांची के आवास में फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

Ranchi. रांची में एक राष्ट्रीयकृत बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक का शव शनिवार सुबह उनके आवास पर पंखे से लटका मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान ईश्वर चंद्र झा (37) के रूप में हुई है, जो सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर लेन में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. सुखदेव नगर थाने के प्रभारी अधिकारी केके साहू ने कहा कि घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई. हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) भेज दिया है. जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है.

साहू ने कहा कि घटना का तात्कालिक कारण अभी पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा, मृतक की पत्नी एक सरकारी बैंक में कर्मचारी है. वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं है. अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. हम मामले की जांच के लिए पीड़ित परिवार की शिकायत का इंतजार कर रहे हैं.

Exit mobile version