Site icon Lahar Chakra

Jharkhand BJP: आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को घेरा, बोले-राज्य में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही, कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक,

Ranchi.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे। रविवार को मेदिनीनगर स्थित परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में नौकरशाही हावी है और इसका संकेत स्वयं राज्य सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की हालिया कार्रवाई से मिलता है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री को पलामू जिले के छतरपुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ स्वयं आधी रात को छापेमारी करनी पड़ी, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। साहू ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के समय जिन उद्देश्यों को लेकर अलग राज्य की मांग की गई थी, वे 26 वर्ष बाद भी पूरे नहीं हो सके हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मेदिनीनगर के कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इस मामले के मुख्य अभियुक्त की अब तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

Exit mobile version