Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand BJP: झारखंड के विकास के लिए भाजपा सबसे उपयुक्त विकल्प, नितिन नवीन ने 2029 के विस चुनाव में जुट जाने का किया आह्वान
Breaking News

Jharkhand BJP: झारखंड के विकास के लिए भाजपा सबसे उपयुक्त विकल्प, नितिन नवीन ने 2029 के विस चुनाव में जुट जाने का किया आह्वान

News DeskBy News DeskJune 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि पार्टी अपने नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर झारखंड के विकास और प्रगति को सुनिश्चित करने की सबसे बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता पहले भी भाजपा का समर्थन कर चुकी है और राज्य के गठन में पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नवीन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि केवल भाजपा का नेतृत्व और उसके समर्पित कार्यकर्ता ही झारखंड के विकास और प्रगति को सुनिश्चित करने की सबसे बेहतर स्थिति में हैं।’

भाजपा अध्यक्ष राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए थे और इस दौरान उन्होंने कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है और उन्हें विश्वास है कि पार्टी राज्य में फिर से सत्ता में लौटेगी।

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

नवीन ने कहा, विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मेरी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई। जिस उत्साह से उन्होंने हमसे बातचीत की, उससे मुझे विश्वास है कि झारखंड भाजपा के लिए उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। हम यहां पार्टी की जड़ों को और मजबूत करने में सफल होंगे।’’
इससे पहले, दिन में उन्होंने रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, जिला अध्यक्षों, प्रभारियों और राज्य स्तरीय टीमों के साथ संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की।

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

भाजपा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बैठक को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि वर्तमान संगठनात्मक ढांचा वर्ष 2029 के चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यही टीम आगामी चुनावों का नेतृत्व करेगी। पिछले चुनावों से सीख लेते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से 2029 की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।’’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026
Recent Post

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026

Road Accident: चांडिल गोलचक्कर में ट्रेलर ने दो छात्रों को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group