Site icon Lahar Chakra

Jharkhand BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड पहुंचे, देवघर में बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा,चंपाई सोरेन समेत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Deoghar. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार की शाम देवघर पहुंचे. उन्होंने देवघर परिसदन में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सांगठनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा आदि मौजूद रहे.

पदाधिकारी बैठक के बाद जेपी नड्डा ने कोर कमेटी की बैठक को संबोधित किया. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, दीपक प्रकाश,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा उपस्थित थे.

Exit mobile version