Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: BJP ने हिंदू देवी-देवताओं पर कथित टिप्पणी करने के लिए CM हेमंत पर निशाना साधा, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लगाये आरोप
Breaking News

Jharkhand: BJP ने हिंदू देवी-देवताओं पर कथित टिप्पणी करने के लिए CM हेमंत पर निशाना साधा, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लगाये आरोप

News DeskBy News DeskMarch 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधानसभा में सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार को निशाना साधा और उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोरेन और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अन्य नेताओं के लिए हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना और उनकी संस्कृति का उपहास करना एक ‘फैशन’ बन गया है। यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर एक वीडियो के सामने आने के बाद आई, जिसमें सोरेन को यह कहते हुए सुना गया, ‘कभी-कभी, जब मैं ऐसी बातें सुनता हूं, तो मुझे हंसी आती है। हम उन लोगों में से हैं जो सबसे अधिक सरस्वती पूजा करते हैं, फिर भी सबसे प्रतिभाशाली बच्चे जापान में पैदा होते हैं। हम उन लोगों में से हैं जो सबसे अधिक लक्ष्मी पूजा करते हैं, फिर भी सबसे अमीर लोग अमेरिका में पैदा होते हैं।जरूर कुछ बुनियादी तौर पर गलत है।’

भाजपा ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए सोरेन की कथित टिप्पणियों को ‘‘सनातन पर हमला और भारत का अपमान’ बताया। भाजपा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सनातन पर हमला भारत पर हमला है। वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन अनुयायियों की आस्था और संस्कृति को निशाना बनाना हेमंत सोरेन और ‘इंडी’ गठबंधन के नेताओं की आदत बन गई है। देवी-देवताओं का उपहास करना और रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाना अब उनके लिए एक ‘फैशन’ बन गया है। देश की जनता एक बार फिर सनातन का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी।’’

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भी सोरेन की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘सनातन देवी-देवताओं का अपमान करना बेहद निंदनीय है। ‘इंडी’ गठबंधन के नेता लगातार यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि हिंदू समुदाय सहिष्णु है और इसलिए उसकी भावनाओं को आसानी से ठेस पहुंच सकती है। ’
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान हमारी सनातन परंपराओं, संस्कृति और आस्था का स्पष्ट अपमान है।’’

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group