Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JHARKHAND BREAKING : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज, झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत
    Breaking News

    JHARKHAND BREAKING : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज, झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    RANCHI: झारखंड आंदोलन के पुरोधा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का (81 वर्ष)  निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस ली. खराब तबीयत के चलते उन्हें दिल्ली ले जाया गया था, जहां हालत और बिगड़ गई. जांच में किडनी में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस की पुष्टि हुई थी. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका.

    उनके निधन की जानकारी मुख्यमंत्री व शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन ने एक्स पर दी. शिबू सोरेन के निधन से झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज में एक शून्य उत्पन्न हो गया है. पूरे राज्य में शोक की लहर है. शिबू सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक थे. हेमंत सोरेन ने एक्स पर इसकी जानकारी दी.

    सीएम ने लिखा आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं.
    आज मैं शून्य हो गया हूँ…

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    झारखंड की बने आवाज, तीन बार रहे मुख्यमंत्री 

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन किडनी संबंधी बीमारी के चलते पिछले एक महीने से दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद अपने पिता के साथ अस्पताल में थे. शिबू सोरेन को पूरे झारखंड में ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता था. उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के आंदोलन में नेतृत्व किया. वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. JMM के गठन में अहम भूमिका निभायी. आदिवासी अधिकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया. 

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    राजनेताओं ने कहा –  गुरुजी का जाना झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत  

    शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है.  राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. राजनेताओं का कहना है कि गुरुजी का जाना झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत है.  उन्होंने झारखंड की राजनीति को दी नई दिशा दी और आदिवासी समाज को संगठित कर सामाजिक चेतना का आंदोलन खड़ा किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    end of an era in Jharkhand politics JHARKHAND BREAKING: Dishom Guru Shibu Soren passed away was undergoing treatment in Delhi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group