Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों को दी मंजूरी, विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच से 11 दिसंबर तक होगा, ‘क्लेरियस मांगुर’ को राजकीय मछली घोषित
    Breaking News

    Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों को दी मंजूरी, विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच से 11 दिसंबर तक होगा, ‘क्लेरियस मांगुर’ को राजकीय मछली घोषित

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच से 11 दिसंबर तक होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि सत्र के दौरान पांच कार्यदिवस होंगे. उन्होंने बताया कि बैठक में मंत्रिमंडल ने ‘क्लेरियस मांगुर’ को राजकीय मछली घोषित करने सहित 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी. उन्होंने कहा, ‘‘इसे राजकीय मछली घोषित करने के बाद इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    दादेल ने बताया कि सरकार ने प्रत्येक जिले में एक ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालय’ में एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) प्रयोगशालाएं स्थापित करने का भी निर्णय लिया है. इनमें से प्रत्येक प्रयोगशाला पर 20 लाख रुपये की लागत आएगी. कैबिनेट ने देवघर स्थित ‘होटल बैद्यनाथ बिहार’ के निर्माण, संचालन, रखरखाव और प्रबंधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. इसे सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) मॉडल पर चार सितारा होटल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 113.97 करोड़ रुपये है.
    तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन के लिए आदर्श नियमों की अधिसूचना को भी मंजूरी दी गई.

    Ghatsila: खाना बनाने के विवाद में पत्नी को गला घोट कर मार डाला, घर से दूर झाड़ियों में फेंका शव, आरोपी पति गिरफ्तार

    इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने ‘इंडिया रिजर्व बटालियन’ में उप-निरीक्षक (वायरलेस) और कांस्टेबल की भर्ती के नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी. दादेल ने कहा, ‘मुख्य संशोधन शारीरिक परीक्षा के नियम में किया गया है। पहले पुरुषों के लिए दौड़ आठ किलोमीटर और महिलाओं के लिए चार किलोमीटर थी. अब पुरुषों को 1,600 मीटर दौड़ छह मिनट में और महिलाओं को 1,600 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी.

    Jharkhand Land Scam: फर्जी दस्तावेज़ बनवा कर बेच दी Highcourt के जज की जमीन, छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Clarias Mangur' declared state fish ‘क्लेरियस मांगुर’ को राजकीय मछली घोषित Jharkhand Cabinet approves 18 proposals Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों को दी मंजूरी winter session of the Assembly to be held from December 5 to 11 विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच से 11 दिसंबर तक होगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Ghatsila: खाना बनाने के विवाद में पत्नी को गला घोट कर मार डाला, घर से दूर झाड़ियों में फेंका शव, आरोपी पति गिरफ्तार

    December 9, 2025

    Jharkhand Land Scam: फर्जी दस्तावेज़ बनवा कर बेच दी Highcourt के जज की जमीन, छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    December 9, 2025

    Jamshedpur: छात्रवृत्ति को लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डीसी ऑफिस तक निकाली रैली; ‘भीख नहीं अधिकार चाहिए’ लगाये नारे

    December 9, 2025
    Recent Post

    Ghatsila: खाना बनाने के विवाद में पत्नी को गला घोट कर मार डाला, घर से दूर झाड़ियों में फेंका शव, आरोपी पति गिरफ्तार

    December 9, 2025

    Jharkhand Land Scam: फर्जी दस्तावेज़ बनवा कर बेच दी Highcourt के जज की जमीन, छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    December 9, 2025

    Jamshedpur: छात्रवृत्ति को लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डीसी ऑफिस तक निकाली रैली; ‘भीख नहीं अधिकार चाहिए’ लगाये नारे

    December 9, 2025

    Tata Group ने सेमीकंडक्टर को लेकर इंटेल के साथ किया करार, समझौते पर बोले Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन?

    December 9, 2025

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 636.22 अंक लुढ़का, इन कंपनियों के शेयर नुकसान में चल रहे

    December 9, 2025
    Advertisement
    © 2025 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group