Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Cabinet Big Dicision: मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी

Ranchi.रांची-झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की बैठक सोमवार को प्रोजक्ट भवन में हुई. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली.

कैबिनेट ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इस वर्ष दिसंबर महीने से महिलाओं को बढ़ी हुई राशि उनके खाते में भेजी जाएगी.

दरअसल, झामुमो ने राज्य सरकार से मांग की थी कि मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया जाये. राज्य सरकार पांचवीं किस्त के रूप में दिसंबर में उक्त राशि दे सकती है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि छठ पर चौथी किस्त की राशि जारी की जायेगी. पांचवीं किस्त की राशि दिसंबर में संभावित है.

मालूम हो कि भाजपा ने गोगो दीदी योजना के तहत हर माह 2100 रुपये देने की बात कही है. इसके जवाब में झामुमो ने झामुमो सम्मान योजना चलाने और प्रतिमाह 2500 रुपये देने की बात कही है. इसे लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिख कर झामुमो ने भाजपा की तरह ही झामुमो सम्मान योजना का फॉर्म भरवाने के लिए अनुमति मांगी थी.

कुमार मनीष,9852225588

Exit mobile version