Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी के खिलाफ अंगरक्षकों को थप्पड़ मारने, जातिसूचक गालियां देने के आरोप में मामला दर्ज
    Breaking News

    Jharkhand: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी के खिलाफ अंगरक्षकों को थप्पड़ मारने, जातिसूचक गालियां देने के आरोप में मामला दर्ज

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar. पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता के. एन. त्रिपाठी के दो अंगरक्षकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर उन पर थप्पड़ मारने और जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज कराया है. मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया कि अंगरक्षकों ने बुधवार को ‘शून्य प्राथमिकी’ दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं में से एक आदिवासी और एक दलित समुदाय से संबंधित है.

    राजवार ने कहा, ‘शिकायत के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर लातेहार जिले में हुई जब कांग्रेस नेता लातेहार के जुबली चौक पर यातायात जाम में फंस गए थे. हमने आगे की कार्रवाई के लिए प्राथमिकी लातेहार थाने को स्थानांतरित कर दी है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, त्रिपाठी ने आरोपों को खारिज किया और दावा किया कि प्राथमिकी बदले की भावना से दर्ज कराई गई है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने कहा, ‘मैंने बस अपने अंगरक्षकों को ज़्यादा सतर्क रहने को कहा और कुछ ही मिनटों में, मैंने खुद ने जाम खुलवा दिया. मैंने किसी के साथ मारपीट या गाली-गलौज नहीं की. सबकुछ सीसीटीवी में दर्ज है. पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री त्रिपाठी ने दावा किया, जब अंगरक्षक जाम खुलवाने में असफल रहे, तब मैंने कुछ ही मिनटों में इसे खुलवा दिया. इससे उन लोगों ने अपमानित महसूस किया और मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इस बीच, ‘झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन’ ने कहा कि उसने नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता को पत्र लिखा है. एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह ने कहा, शिकायत में, दोनों अंगरक्षकों ने… उल्लेख किया है कि वे जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे थे. हालाँकि, गुस्से में नेता ने जाम न खुलवा पाने पर उन्हें जातिसूचक गालियाँ देते हुए थप्पड़ मार दिए. यह पूरी पुलिस बिरादरी का अपमान है. हम कांग्रेस नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Case registered against former Jharkhand minister and Congress leader KN Tripathi for slapping bodyguards and using casteist abuses Jharkhand: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी के खिलाफ अंगरक्षकों को थप्पड़ मारने जातिसूचक गालियां देने के आरोप में मामला दर्ज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group