Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: CBI ने रिश्वतखोरी मामले में NHAI के दो उप प्रबंधकों समेत पांच को गिरफ्तार किया, पलामू में NH-39 भोगू से शंखा गांव तक फोर लेन निर्माण का मामला
    Breaking News

    Jharkhand: CBI ने रिश्वतखोरी मामले में NHAI के दो उप प्रबंधकों समेत पांच को गिरफ्तार किया, पलामू में NH-39 भोगू से शंखा गांव तक फोर लेन निर्माण का मामला

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एनएचएआई के विवाद समाधान बोर्ड के एक सदस्य और राजमार्ग प्राधिकरण के दो उप प्रबंधकों को निजी अवसंरचना कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एजेंसी ने झारखंड के पलामू जिले में एनएच 39 परियोजना के संबंध में 10 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के मामले में विवाद समाधान बोर्ड सदस्य के रूप में तैनात पूर्व इंजीनियर राकेश भसीन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के उप प्रबंधक स्वतंत्र गौरव और विश्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया है.

    सीबीआई ने इस मामले में भारत वाणिज्य ईस्टर्न प्राइवेट लिमिटेड (बीवीईपीएल) के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मनीष मिश्रा और उनके कर्मचारी उमेश माथुर को भी गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दिनेशचंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड को झारखंड में नेशनल हाइवे-39 (पुरानी एनएच-75) के पलामू जिले में स्थित भोगू गांव से शंखा गांव के बीच एक राजमार्ग को चार लेन का बनाने के लिए एनएचएआई का 818 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला था. कंपनी ने इस परियोजना को 769.36 करोड़ रुपये की लागत से एक निजी कंपनी बीवीईपीएल को दे दिया.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कथित कदाचार का मामला गुणवत्ता ऑडिट टीम से संबंधित है, जिसमें भसीन, गौरव और सिंह शामिल थे. टीम ने 26 जून से 30 जून, 2025 के बीच परियोजना की गुणवत्ता का आकलन किया था.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    आरोप है कि बीवीईपीएल के सीओओ मिश्रा ने अपने कर्मचारी माथुर को भसीन को पांच लाख रुपये और सिंह को एक लाख रुपये देने का निर्देश दिया था ताकि अनुकूल ऑडिट रिपोर्ट प्राप्त की जा सके. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने एक अभियान चलाया जिसके दौरान भसीन, गौरव, सिंह, माथुर और मिश्रा को गिरफ्तार किया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    case of four lane construction from NH-39 Bhogu to Shankha village in Palamu Jharkhand: CBI arrested five including two deputy managers of NHAI in bribery case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group