Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Census 2027: झारखंड में जनगणना एक मई से शुरू होगी, जो 14 जून तक चलेगी, 76,000 कर्मी और पर्यवेक्षक होंगे तैनात

Ranchi. झारखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण एक मई से स्व-गणना अभ्यास के साथ शुरू होगा जिसमें लोग अपने परिवार का विवरण डिजिटल रूप से प्रदान कर सकेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। झारखंड के जनगणना संचालन निदेशालय के निदेशक प्रभात कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया 15 मई तक जारी रहेगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “स्वयं गणना एक सरल और सुविधाजनक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से व्यक्ति और परिवार पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी दे सकते हैं।”

उन्होंने सभी से इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने घर, आवास की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया। स्वयं-गणना अभ्यास के बाद, आवास सूचीकरण और आवास जनगणना (एचएलओ) 16 मई से शुरू होगी और 14 जून तक जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान, जनगणनाकर्मी सीधे आंकड़े एकत्र करने के लिए राज्य भर के घरों का दौरा करेंगे और इस उद्देश्य के लिए झारखंड भर में लगभग 76,000 जनगणनाकर्मियों और पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा।

Exit mobile version