Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Chamber: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज’ ने यूपीआई पर शुल्क लगाने संबंधी फैसला वापस लेने की मांग की
    Breaking News

    Jharkhand Chamber: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज’ ने यूपीआई पर शुल्क लगाने संबंधी फैसला वापस लेने की मांग की

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के एक व्यापार संगठन ने केंद्र सरकार से ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिये 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) शुल्क लगाए जाने का फैसला वापस लेने का आग्रह किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ‘फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज’ (एफजेसीसीआई) के अध्यक्ष तुलसी पटेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा और इस व्यवस्था के लागू होने से व्यापार एवं उद्योग जगत को होने वाली परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। पटेल ने पत्र में कहा, ‘‘यूपीआई के जरिये 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाए जाने से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की परिचालन लागत बढ़ सकती है।’’

    एमडीआर वह शुल्क है जो डिजिटल भुगतान स्वीकार करने वाले व्यापारी द्वारा यूपीआई भुगतान प्रणाली में शामिल भागीदारों को दिया जाता है। एनपीसीआई ने इस नयी व्यवस्था के तहत 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ेएमडीआर लगाने का फैसला किया है। वहीं, 75,000 रुपये या उससे अधिक के लेनदेन पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपये होगा। हालांकि, 2,000 रुपये तक के व्यापारी लेनदेन और दो व्यक्तियों के बीच होने वाले यूपीआई भुगतान पर शुल्क नहीं लगेगा।

    Saraikela: ED की सरायकेला में सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया समेत सात स्थानों पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में कार्रवाई

    पटेल ने कहा कि व्यापारियों के लिए एमडीआर शून्य रखने की व्यवस्था ने देशभर में यूपीआई को व्यापक रूप से अपनाए जाने और इसकी स्वीकार्यता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा, इसी कारण छोटे दुकानदारों, व्यापारियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), खुदरा विक्रेताओं और सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठानों ने डिजिटल भुगतान को तेजी से अपनाया है। पटेल ने कहा कि किसी एक लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर भले ही कम लगे लेकिन बड़ी संख्या में डिजिटल लेनदेन करने वाले कारोबारों पर इसका कुल प्रभाव काफी अधिक हो सकता है।

    Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से शव बरामद, रेल थाना में यूडी केस दर्ज

    उन्होंने कहा कि खुदरा विक्रेता, थोक व्यापारी, वितरक और सेवा क्षेत्र से जुड़े कई व्यवसाय बेहद प्रतिस्पर्धी माहौल में और सीमित मुनाफे पर काम करते हैं। एफजेसीसीआई अध्यक्ष ने पत्र में केंद्रीय मंत्री से यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाने का फैसला वापस लेने और व्यापारियों के लिए मौजूदा शून्य एमडीआर व्यवस्था जारी रखने का आग्रह किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    decision to impose charges Jharkhand Chamber Demand: The Jharkhand Chamber of Commerce and Industries has demanded Jharkhand Chamber Demand: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज’ ने यूपीआई पर शुल्क on UPI transactions. the withdrawal of the लगाने संबंधी फैसला वापस लेने की मांग की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: ED की सरायकेला में सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया समेत सात स्थानों पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में कार्रवाई

    September 18, 2026

    Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से शव बरामद, रेल थाना में यूडी केस दर्ज

    September 18, 2026

    NTA ने जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी

    September 18, 2026
    Recent Post

    Saraikela: ED की सरायकेला में सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया समेत सात स्थानों पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में कार्रवाई

    September 18, 2026

    Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से शव बरामद, रेल थाना में यूडी केस दर्ज

    September 18, 2026

    NTA ने जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी

    September 18, 2026

    Jharkhand Chamber: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज’ ने यूपीआई पर शुल्क लगाने संबंधी फैसला वापस लेने की मांग की

    September 18, 2026

    Share Market: शेयर बाजार चढ़ा, पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील के शेयर नुकसान में

    September 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group