Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: बच्चा चोरी की अफवाह से लोगों के बीच दहशत, ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांध कर की बेरहमी से पिटाई
Breaking News

Jharkhand: बच्चा चोरी की अफवाह से लोगों के बीच दहशत, ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांध कर की बेरहमी से पिटाई

News DeskBy News DeskMarch 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Khunti. खूंटी जिले में एक बार फिर बच्चा चोरी की अफवाह ने लोगों के बीच दहशत और अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांध दिया और काफी देर तक उसके साथ मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले आई। इस संबंध में रनिया के थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर शाम सोदे गांव के पास एक युवक को एक छोटे बच्चे के साथ कोयल नदी की ओर जाते देखा गया।

इस दौरान कुछ ग्रामीणों को उस पर संदेह हुआ और उन्होंने शोर मचा दिया कि कोई व्यक्ति बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जा रहा है। देखते ही देखते गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। गुस्साई भीड़ ने युवक को बच्चे के साथ पकड़ लिया और बिना कोई पुष्टि किए उसकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने उसे पास के एक पेड़ से बांध दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने भी युवक पर हाथ उठा दिया। युवक लगातार अपनी सफाई देता रहा और बच्चा चोरी के आरोप से इनकार करता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी।

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस उसे थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखकर कानून को अपने हाथ में न लें। अगर किसी पर शक हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अफवाह के आधार पर किसी के साथ मारपीट करना कानूनन अपराध है।

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group