Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Child Pornography: चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर CID की कार्रवाई, दो अपराधी गिरफ्तार, टेलीग्राम के जरिए ओमान, बांग्लादेश और UAE में अश्लील सामग्री बेचने का मामला

Ranchi. झारखंड सीआईडी (अपराध अन्वेषण विभाग) ने कई विदेशी नागरिकों को बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसईएएम) की ऑनलाइन आपूर्ति करने और बेचने के आरोप गिरिडीह जिले से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की सूचना मिलने के बाद गंडेय थाना क्षेत्र के कोल्डीह इलाके में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सीआईडी ने विज्ञप्ति में कहा, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वहाब अंसारी और हसन रजा के रूप में हुई है। उनके मोबाइल फोन की जांच करने पर अधिकारियों ने ऐसी अवैध सामग्री बरामद की। आरोपी कई चैनल और ऑनलाइन समूहों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। सीआईडी ने बताया कि यह भी जानकारी मिली है कि ओमान, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नागरिकों को सामग्री बेची जा रही थी।

Exit mobile version