
Ranchi. JSSC-CGL भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में CID ने गिरिडीह में देर रात कार्रवाई करते हुए CGL के एक चयनित अभ्यर्थी और ASO समीर उर्फ शालू को हिरासत में लिया है। कार्रवाई बेंगाबाद चौक स्थित एक मिठाई की दुकान पर की गई।
जानकारी के अनुसार, समीर छुट्टी लेकर रांची से बेंगाबाद आया था और रक्षाबंधन के अवसर पर अपने परिवार के साथ मिठाई की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान CID की टीम बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से वहां पहुंची और कार्रवाई करते हुए समीर को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि हिरासत में लेने के बाद CID की टीम समीर को पूछताछ के लिए रांची ले गई। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से उसकी भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
