
New Delhi.झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र अपूर्व गंगवार के शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंचीं. समारोह में शामिल होकर दोनों ने नव दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की.राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे अपूर्व गंगवार की शादी बरेली में संपन्न हुई थी.
10 दिसंबर को अपूर्व गंगवार और संजना विवाह बंधन में बंधे थे. इसके बाद 16 दिसंबर को दिल्ली में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से सैकड़ों दिग्गज नेता और वीवीआईपी मेहमान शामिल हुए.