Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand: CM हेमंत का अधिकारियों को निर्देश; सांप्रदायिक सौहार्द व शांति भंग करनेवाले असामाजिक तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई
    Headlines

    Jharkhand: CM हेमंत का अधिकारियों को निर्देश; सांप्रदायिक सौहार्द व शांति भंग करनेवाले असामाजिक तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्योहार के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और शांति भंग करनेवाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व सहित अन्य पर्व-त्योहार राज्य में शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए हर हाल में बेहतर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. सीएम ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की कोई हिंसा, उपद्रव, संगठित अपराध इत्यादि की घटनाओं को अविलंब रोका जा सके, इसके लिए पुख्ता तैयारी रखें. अपराध को अंजाम देनेवालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें. सभी प्रशासनिक तैयारियां एक बेहतर प्लानिंग के साथ की जाये. सीएम गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में आगामी त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे.

    निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें. सीएम ने कहा कि फेस्टिवल के दौरान संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें. विशेष कर पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि गतिविधियों की निगरानी के लिए पूजा पंडालों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाये जायें. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी नजर रखने का निर्देश दिया है. कहा कि यदि कोई सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रम फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करें.
    बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, एडीजी अभियान संजय लाठकर, आइजी अभियान एवी होमकर, आइजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, संचरण निगम के एमडी केके वर्मा मौजूद थे

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand CM Hemant's instructions take strict action against anti-social elements
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    April 20, 2026

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    April 20, 2026

    Jharkhand: सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच मुफ्त होगी, इलाज की सुविधाओं का विस्तार करने का भी फैस

    April 20, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    April 20, 2026

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    April 20, 2026

    Jharkhand: सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच मुफ्त होगी, इलाज की सुविधाओं का विस्तार करने का भी फैस

    April 20, 2026

    TATA WORKES UNION NEWS: संविधान से उपर है टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारी! ग्रेड रिवीजन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर व्हाट्सएप ग्रुप से एग्जिट होने वाले TWU डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह अब ड्यूटी रिलीज़ और यूनियन की कार जैसी सुविधाएं भी छोड़ेंगे: अरविंद पांडे

    April 20, 2026

    Hot Weather School Timing Change : बढती गर्मी को लेकर सरकार ने बदला स्कूलों का समय, 8 तक की कक्षाएं सुबह 11:30 बजे तक, 09 से 12 तक की कक्षाएं 12:00 बजे तक चलेंगी

    April 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group