Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: झारखंड की कई खिलाड़ियों की मार्गदर्शक रहीं कोच प्रतिमा बरवा का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक

Ranchi. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मार्गदर्शक रही कोच प्रतिमा बरवा का यहां रविवार को एक अस्पताल में निधन हो गया. प्रतिमा सिर्फ सलीमा ही नहीं बल्कि ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी जैसी झारखंड की कई खिलाड़ियों की मार्गदर्शक रहीं. उन्हें लकवा मारने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर थीं जब उन्होंने दम तोड़ा . झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा ,‘हॉकी कोच प्रतिमा बर्वा जी के असामयिक निधन से काफी दुखी हूं . वह झारखंड की मेहनती बेटियों की रोल मॉडल थीं . उनके निधन से सिर्फ प्रदेश की नहीं बल्कि भारतीय हॉकी को अपूरणीय क्षति हुई है .’ हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया .

Exit mobile version