Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: कोयला खदान धंसी, अवैध खनन कर रहे तीन लोग जख्मी, कई के फंसे होने की आशंका

Dhanbad. झारखंड के धनबाद जिले में ‘भारत कोकिंग कोल लिमिटेड’ (बीसीसीएल) की एक खदान धंसने की घटना में कथित तौर पर अवैध खनन कर रहे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर अवैध खनन के कारण हुई खदान धंसने की यह घटना रामकनाली पुलिस चौकी अंतर्गत कुशलपुर कुमारपट्टी खुली खदान में हुई। रामकनाली पुलिस चौकी की प्रभारी अलीशा कुमारी ने बताया कि घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ और लोग खुली खदान के अंदर फंसे हो सकते हैं। अभी तक तीन लोगों के अलावा किसी के हताहत होने की कोई विशेष जानकारी नहीं है। जांच की जा रही है। हालांकि, कोयला मजदूर यूनियन के नेता विमलेश दुबे ने दावा किया कि खदान धंसने की घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ऐसा कहा जाता है कि स्थानीय लोग कोयला निकालने के लिए गैर-कानूनी तौर पर बनाई गई सुरंगों के जरिए अंदर जाते हैं। इस मामले में बीसीसीएल की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

Exit mobile version