Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Congress: कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान के तहत राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में दिनभर का उपवास रखा
    Breaking News

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान के तहत राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में दिनभर का उपवास रखा

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संप्रग काल के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को वीबी-जी-राम जी कानून से बदलने के विरोध में 45 दिवसीय ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान के तहत रविवार को एक दिन का उपवास रखा. कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता रांची के मोराबादी मैदान में एकत्र हुए और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे. कमलेश ने बताया कि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी और डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के समीप भूख हड़ताल पर बैठकर वीबी–जी राम जी योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि देश में ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान 45 दिनों तक चलेगा. झारखंड में इसकी शुरुआत शनिवार को राज्यभर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के साथ की गई. कमलेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नयी व्यवस्था के जरिए गरीबों और मजदूरों को मनरेगा के तहत मिले अधिकार “छीनना चाहती है”. उन्होंने कहा, “मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं थी, बल्कि करोड़ों ग्रामीण मजदूरों के लिए काम की कानूनी गारंटी थी. इस योजना को कमजोर करना रोजगार, सम्मान और ग्रामीणों के अधिकारों पर सीधा हमला है.”

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    कांग्रेस के राज्य इकाई के अध्यक्ष ने बताया कि 45 दिवसीय अभियान के तहत भूख हड़ताल, जन-जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को मनरेगा के लाभों और वीबी–जी राम जी योजना के तहत छीने गए अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा. पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी दिनभर का उपवास रखा

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ' अभियान के तहत राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में दिनभर का उपवास रखा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group