Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Congress: परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने छात्रों की मैराथन आयोजित की, कन्हैया कुमार ने दिखायी हरी झंडी
    Breaking News

    Jharkhand Congress: परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने छात्रों की मैराथन आयोजित की, कन्हैया कुमार ने दिखायी हरी झंडी

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस की युवा इकाई ने परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और शिक्षा क्षेत्र में केंद्र सरकार की कथित विफलताओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को यहां मैराथन का आयोजन किया। यह मैराथन परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के जरिये छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए जवाबदेही तय करने की मांग भी की जा रही है।
    पार्टी नेताओं ने बापू वाटिका से मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद थे।

    कुमार ने कहा, कांग्रेस, उसकी युवा इकाई, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और पार्टी के सभी प्रकोष्ठ देश के 28 शहरों में मिलकर काम कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था की स्थिति, संस्थानों में कुप्रबंधन, बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने, शैक्षणिक सत्रों में देरी, छात्रावास सुविधाओं की कमी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उजागर करना है।’’
    उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से छात्रों की समस्याओं और शिकायतों को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तक पहुंचाया जा रहा है जो देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Himanshu Murder Case: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना प्रमुख डॉ. राज शेखावत, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    कुमार ने कहा, ‘हम प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोहों के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री के कथित संबंधों की उचित जांच किए जाने और उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। यदि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ठीक से काम नहीं कर सकती तो बेहतर परीक्षा प्रणाली बनाकर प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। छात्रों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए नौकरियों और शैक्षणिक गतिविधियों का निश्चित कैलेंडर भी बनाया जाना चाहिए।’’

    Jamshedpur: गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Congress: Congress organized a marathon for students to protest against the leaking of exam question papers; Kanhaiya Kumar flagged it off. Jharkhand Congress: परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने छात्रों की मैराथन आयोजित की कन्हैया कुमार ने दिखायी हरी झंडी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Himanshu Murder Case: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना प्रमुख डॉ. राज शेखावत, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    July 13, 2026

    Jharkhand Crime: बाप ने 13 साल की बेटी की हत्या की, बचाने आये चचेरे भाई को भी मार डाला

    July 13, 2026
    Recent Post

    Himanshu Murder Case: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना प्रमुख डॉ. राज शेखावत, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    July 13, 2026

    Jharkhand Crime: बाप ने 13 साल की बेटी की हत्या की, बचाने आये चचेरे भाई को भी मार डाला

    July 13, 2026

    Jharkhand Congress: परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने छात्रों की मैराथन आयोजित की, कन्हैया कुमार ने दिखायी हरी झंडी

    July 13, 2026

    Jamshedpur. मानगो-डिमना रोड बाजार में एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों के टूटे ताले, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    July 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group