


Ranchi.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष के रूप में रमा खलखो की नियुक्ति की है. रमा खलखो की नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को की. रमा खलखो की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा के प्रति आभार व्यक्त किया है.
वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रमा खलखो को बधाई देते हुए कहा कि रमा खलखो के नेतृत्व में झारखंड महिला कांग्रेस और भी अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी एवं प्रदेश की महिलाओं की आवाज बुलंद कर संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा तथा नया विस्तार देगी. उन्होंने कहा कि रमा खलखो का नेतृत्व महिलाओं के संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों की मजबूत आवाज बनेगा.



