

Ranchi. खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां जेएससीए स्टेडियम को आने वाले दिनों में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, रांची में क्रिकेट का ‘डबल बोनांजा’ देखने को मिलेगा। इसके तहत 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा,
जबकि 19 से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच का आयोजन होगा। जेएससीए के अधिकारियों ने इन दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों की पुष्टि कर दी है।




