Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Crime: रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े व्यक्ति का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में शनिवार शाम अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कपिल चौधरी ने बताया कि यह घटना पुलिस के संज्ञान में आई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के माता-पिता पुलिस के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि अपहृत व्यक्ति रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा था।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। चौधरी ने कहा कि विनीत तिवारी के रूप में पहचाने गए इस व्यक्ति के अपहरण के के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version