Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Crime: अविवाहित नाबालिग बेटी के मां बनने से गुस्साये पिता ने बेटी और एक दिन के बच्चे को बेरहमी से मार डाला, शव को नदी किनारे गाड़ा, प्रेमी ने खोला राज
    Breaking News

    Jharkhand Crime: अविवाहित नाबालिग बेटी के मां बनने से गुस्साये पिता ने बेटी और एक दिन के बच्चे को बेरहमी से मार डाला, शव को नदी किनारे गाड़ा, प्रेमी ने खोला राज

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Garhwa. गढ़वा जिले में झूठी शान के खातिर हत्या के एक संदिग्ध मामले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग बेटी और उसके एक दिन के नवजात शिशु की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह घटना मेराल थाना क्षेत्र के ओरैया गांव में हुई। मृतका की पहचान राधिका कुमारी (17) और उसके एक दिन के बच्चे के रूप में हुई है. मेराल पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी विष्णुकांत ने कहा, ‘यह झूठी शान के लिए हत्या का मामला है. आरोपी पिता की पहचान अनिल चौधरी (45) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.

    अधिकारी ने बताया कि पांच अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़की और उसका बच्चा लापता हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने उनकी तलाश शुरू की और पूछताछ के लिए उसके पिता को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राधिका के पलामू जिले के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे. बाद में वह घर से भाग गई और अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध उस व्यक्ति से शादी कर ली.’
    अधिकारी ने बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले मृतका के पति को बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत जेल भेज दिया गया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    दो अक्टूबर को पीड़िता ने गढ़वा के सदर अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया और बाद में दोनों के लापता होने की सूचना दी गई. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सोमवार को मृतका के पति से इस संबंध में शिकायत मिली, जिसमें उसने शक जताया कि उसके पिता ने ही दोनों की हत्या की है. अधिकारी ने कहा, ‘शिकायत के आधार पर हमने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने बयान दिया कि उसने दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उन्हें गांव में एक सुनसान जगह पर दफना दिया था. हमने सोमवार देर शाम उस स्थान से शव बरामद किए.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    शवों को पोस्टमार्टम के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मेराल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a father brutally killed her and her one-day-old baby and the lover revealed the secret. buried the bodies on the river bank Jharkhand Crime: Angered by his unmarried minor daughter becoming a mother Jharkhand Crime: अविवाहित नाबालिग बेटी के मां बनने से गुस्साये पिता ने बेटी और एक दिन के बच्चे को बेरहमी से मार डाला प्रेमी ने खोला राज शव को नदी किनारे गाड़ा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group