Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand Crime: लोहरदगा के कुड़ू बस स्टैंड में दिनदहाड़े गोलीबारी, एजेंट को मारने पहुंचे थे दो अपराधी, हाथापाई में एक अपराधी की ही गोली दूसरे की कनपटी में जा लगी
    Crime

    Jharkhand Crime: लोहरदगा के कुड़ू बस स्टैंड में दिनदहाड़े गोलीबारी, एजेंट को मारने पहुंचे थे दो अपराधी, हाथापाई में एक अपराधी की ही गोली दूसरे की कनपटी में जा लगी

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. बाइक सवार दो अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष मांझी उर्फ मंगलू की हत्या के गवाह और कुड़ू बस स्टैंड के एजेंट संतू पासवान की हत्या की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. वारदात मंगलवार सुबह 9:00 बजे कुड़ू बस स्टैंड में हुई. हत्या को अंजाम देने में नाकाम रहे अपराधियों और लोगों के बीच हाथापाई हो गयी. इस दौरान एक अपराधी की पिस्तौल से निकली गोली दूसरे अपराधी की कनपटी में जा लगी. लोगों ने पिटाई के बाद गोली चलानेवाले अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया है.

    उसकी पहचान कुड़ू ब्लाॅक मोड़ निवासी एनामुल अंसारी उर्फ मंगरा के रूप में हुई है. वहीं, घायल अपराधी सुभाष जायसवाल रांची के किशोरगंज का रहनेवाला है. गंभीर हालत में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है. इस मामले में संतू पासवान के बयान पर कुड़ू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. करीब दो घंटे तक पुलिस ने मान-मनौव्वल की, जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया. दूसरी ओर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों के पास से दो लोडेड नाइन एमएम की पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    in the scuffle Jharkhand Crime: Firing in broad daylight at Kudu bus stand in Lohardaga the bullet of one criminal hit the temple of the other two criminals had come to kill the agent
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group