


Bokaro. बोकारो में 14 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस वारदात में संलिप्त 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. घटना बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के एक गांव की है. एसपी हरविंदर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी मंगलवार शाम को बराकला छठ घाट के पास से गायब हो गई थी. जांच के दौरान पता चला कि उसी गांव की एक युवती ने तीन युवकों को फोन किया था और लड़की को उनकी मोटरसाइकिल पर वहां से एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 18 से 26 साल के बीच है.
एसपी ने आगे बताया,पीड़िता के अनुसार तीनों आरोपियों ने नाबालिग को एक सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद, वे उसे गांव में छोड़कर चले गए. पुलिस ने मंगलवार रात को कसमार थाने में इस मामले में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. अधिकारी ने कहा,एक टीम का गठन किया गया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.



