Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Cyber Crime Expose: अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़, 6000 लोगों को जोड़कर करायी जा रही थी फर्जी गेमिंग, हर दिन कमा रहे थे 7 लाख रुपये, 7 लोग गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand Cyber Crime Expose: अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़, 6000 लोगों को जोड़कर करायी जा रही थी फर्जी गेमिंग, हर दिन कमा रहे थे 7 लाख रुपये, 7 लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar. पलामू पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर एक सट्टेबाजी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन घोटाला चलाने में शामिल थे. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. हजारीबाग पुलिस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को हुसैनाबाद पुलिस थाने की सीमा के भीतर एक तीन मंजिला इमारत में छापेमारी की गई. हुसैनाबाद में अनिल कुमार विश्वकर्मा के मकान में किराये पर कमरा लेकर इसे अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने कहा, हमने एक गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

    एसपी ने बताया कि यह गिरोह लगभग 6,000 ग्राहकों को संभाल रहा था और कथित तौर पर अपने ऑनलाइन जुए के धंधों से प्रतिदिन लगभग सात लाख रुपये कमा रहा था. उन्होंने इलाके में एक मकान किराए पर ले रखा था और विभिन्न राज्यों के लोगों को ठग रहे थे. गिरोह के सरगना की पहचान राहुल सिंह (22) के रूप में हुई है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के हैं आरोपी
    गिरफ्तार किए गए आरोपी छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं. गिरफ्तार लोगों के पास से 14 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. इसके अलावा, नौ एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक और एक लैपटॉप भी जब्त किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़ के राहुल सिंह लोधी , बिहार के औरंगाबाद के सुजीत कुमार विश्वकर्मा, अजीत कुमार विश्वकर्मा, रोहित कुमार सिंह, बोकारो के जुबेर अंसारी, रामगढ़ के अयाज आलम और रांची के अक्षय कुमार कुंडू शामिल हैं.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    15 म्यूल अकाउंट का किया इस्तेमाल
    गिरोह ने 15 म्यूल अकाउंट तैयार कर रखे थे. किसी व्यक्ति को पांच हजार रुपये देकर उसका बैंक खाता, कागजात और चेकबुक किराये पर लेते थे. खाते में 50 लाख रुपये तक आने के बाद पैसा निकालकर कागजात लौटा दिया जाता था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    6000 लोगों को जोड़कर करायी जा रही थी फर्जी गेमिंग earning seven lakh rupees every day fake gaming was being conducted by involving 6000 people Jharkhand Cyber ​​Crime Expose: Interstate cyber crime gang busted Jharkhand Cyber Crime Expose: अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ seven people arrested सात लोग गिरफ्तार हर दिन कमा रहे थे सात लाख रुपये
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group