Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड के डीजीपी ने राज्य को अपराधमुक्त व नक्सलमुक्त बनाने का किया आह्वान
    Breaking News

    झारखंड के डीजीपी ने राज्य को अपराधमुक्त व नक्सलमुक्त बनाने का किया आह्वान

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2025Updated:August 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड के पुलिस महानिदेश (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को ध्वजारोहण किया. मौके पर डीजीपी ने सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. इस अवसर पर उन्होंने झारखंड को अपराधमुक्त व नक्सलमुक्त तथा स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध बनाने का आह्वान किया.

    देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस ने अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुए वर्ष 2025 के माह-जनवरी से माह-जून तक (अर्धवार्षिक) राज्य में कुल 197 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तथा 17 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए. संगठित आपराधिक गिरोह के कुल 12 अपराधियों को एवं प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के 05 सक्रिय आंतकियों को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है.

    उन्होंने कहा कि इस वर्ष झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान में कुल चार पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बलिदान हो गए, जिनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुनिल कुमार मंडल, सत्यवान कुमार सिंह, आरक्षी परनेश्वर कोच एवं झारखण्ड जगुआर के सुनील धान शामिल हैं.

    डीजीपा ने कहा कि वर्ष 2025 के माह-जनवरी से जून तक (अर्धवार्षिक) अवैध मादक पदार्थ के प्रयोग-व्यापार में संलिप्त कुल 484 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. विभिन्न प्रकार के अवैध मादक पदार्थों को भी जब्त किया गया. इसका कुल अनुमानित मुल्य लगभग 34.09 करोड़ रूपये है. वर्ष 2024-25 में लगभग 27000 (सताईस हजार) एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इसके अलावा वर्ष-2025 के माह-जनवरी से जून तक (अर्धवार्षिक) साईबर अपराध में संलिप्त कुल 700 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया गया तथा 50 लाख से अधिक नगद रूपये के साथ कई अवैध वस्तुएं जब्त की गईं. इसके अतिरिक्त प्रतिबिंब ऐप का सार्थक प्रयोग करते हुए कुल 474 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही साईबर हेल्पलाईन नंबर डायल 1930 के माध्यम से साईबर अपराध से संबंधित लगभग 16 करोड़ रूपये फीज तथा न्यायालय के आदेशानुसार पीड़ितों के खाता में लगभग 80 लाख रूपये वापस करवाए गए.

    राज्य के पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने और उनके समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय स्तर से एवं राज्य के सभी जिलों में “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” आयोजित किए गए. इस क्रम में कुल 4000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से करीब 3500 शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया. “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.

    उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तरीय झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से कुल 622 लाभान्वितों को 15 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया गया. साथ ही कुल 108 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति दी गई.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपने देश को स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध बनाएंगे तथा झारखंड को अपराधमुक्त व नक्सलमुक्त राज्य बनाने में अपना अहम योगदान देना सुनिश्चित करेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand DGP called for making the state crime-free and Naxal-free Jharkhand-DGP-called-making-state-crime-free-Naxal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group