Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand DGP: अपराध मुक्त झारखंड बनाना चाहते हैं, एनटीपीसी के अधिकारियों के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने दिया भरोसा
    Breaking News

    Jharkhand DGP: अपराध मुक्त झारखंड बनाना चाहते हैं, एनटीपीसी के अधिकारियों के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने दिया भरोसा

    News DeskBy News DeskMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को हजारीबाग एसपी के सभा कक्ष में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या मामले में चल रहे अनुसंधान की समीक्षा की. इसमें बोकारो जोन के आइजी एस माइकल राज, डीआइजी संजीव कुमार एवं एसपी अरविंद कुमार सिंह शामिल थे. इसके बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह अपराध मुक्त झारखंड बनाना चाहते हैं. एनटीपीसी के जवान अधिकारी की हत्या होना बहुत ही दुखद है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. इस तरह की घटना पुलिस के लिए चुनौती है.

    डीजीएम हत्या मामले में पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है. लेकिन उन्होंने आशा जतायी कि जल्द ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल होगी. हत्या के अलग-अलग बिंदुओं पर पुलिस अनुसंधान कर रही है. डीजीपी ने कहा कि एनटीपीसी के किसी भी अधिकारी को लेवी के लिए धमकी देने की बात सामने नहीं आयी है. डीजीपी ने कहा कि एनटीपीसी के अधिकारियों के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा. पुलिस इसकी विस्तृत योजना बना रही है. हजारीबाग-बड़कागांव मार्ग स्थित फतहा चौक पर शीघ्र ही एक पुलिस ओपी खोला जायेगा. डीजीपी ने एनटीपीसी के अधिकारियों से कहा कि वह इस मार्ग में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगायें.

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    उन्हाेंने कहा कि सभी जगहों पर पुलिस की तैनाती संभव नहीं है. इस तरह की आपराधिक घटनाओं का उदभेदन करने में नयी तकनीकों से मदद मिलती है. जिस वाहन से एनटीपीसी के अधिकारी व कर्मचारी आते-जाते हैं, उन वाहनों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है.
    डीजीपी ने कहा कि हजारीबाग कोयलांचल क्षेत्र में तीन गैंग सक्रिय हैं. इनमें अमन साहू गिरोह, अमन श्रीवास्तव और विकास तिवारी गैंग शामिल हैं. ये गिरोह इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि धनबाद जेल में छापामारी की गयी थी. छापेमारी में मोबाइल बरामद हुआ है.

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DGP Anurag Gupta assured Jharkhand DGP: Want to make Jharkhand crime free there will be strong security arrangements for NTPC officials
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला एवं चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 54 मामलों का हुआ निष्पादन

    June 27, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला एवं चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 54 मामलों का हुआ निष्पादन

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group