Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand:एकतरफा प्यार में प्रेमी के घर जाकर लगायी आग, स्थिति गंभीर, हजारीबाग के रोमी गांव की घटना
    Crime

    Jharkhand:एकतरफा प्यार में प्रेमी के घर जाकर लगायी आग, स्थिति गंभीर, हजारीबाग के रोमी गांव की घटना

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribag.एकतरफा प्यार में प्रेमिका ने रविवार की शाम करीब सात बजे प्रेमी के घर जाकर खुद को आग लगा ली. वह पहले से शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेल कर युवक के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गयी थी. युवक के घरवाले ने जब उससे शादी करने से इनकार कर दिया, तो उसने आग लगा ली. आसपास के लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की. गंभीर रूप से झुलसी प्रेमिका को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (हजारीबाग) लाया गया. वहां चिकित्सकों ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

    घटना हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रोमी गांव की है. पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा प्रतीत होता है. जिस युवक से वह प्यार करती है, वह पिछले तीन साल से दिल्ली में रह रहा है. जानकारी के अनुसार, वह दिल्ली अंडर 19 क्रिकेट टीम का सदस्य है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    रोमी गांव के लोगों ने बताया कि पिछले आठ साल से युवती पड़ोस के युवक को पसंद करती थी. उसने अपने घरवालों पर कई बार उस युवक से शादी कराने के लिए दबाव डाला था. लेकिन उसके घरवाले इस शादी से इनकार कर रहे थे. रविवार को युवती सुबह शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के घर गयी थी. उस समय गांव के लोग व मुखिया ने युवती का समझा बुझाकर वापस भेज दिया. युवती दुबारा शाम सात बजे अपने शरीर पर कोरोसिन तेल उड़ेल कर माचिस लेकर युवक के घर पहुंची. युवक के घरवालों से उसने जल्द शादी करने के लिए कहा. युवक के परिजनों ने जब साफ कहा कि वह अपने बेटे की शादी नहीं करेंगे, तो युवती ने आग लगा ली.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a woman went to her lover's house and set it on fire condition is serious incident took place in Romi village of Hazaribagh Jharkhand: Due to one sided love
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group