Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: वेटिकन सिटी की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का किया निर्माण, विहिप ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लगाये आरोप
    Breaking News

    Jharkhand: वेटिकन सिटी की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का किया निर्माण, विहिप ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लगाये आरोप

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2025Updated:September 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रांची में ‘वेटिकन सिटी’ थीम वाले एक दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नाराजगी जताई है. संगठन ने आरोप लगाया है कि ऐसा ‘हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. वहीं, आयोजकों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. यूरोप में स्थित वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा संप्रभु देश और रोमन कैथलिक चर्च का केंद्र है. विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘वेटिकन सिटी’ थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाने पर अपनी आपत्ति ‘एक्स’ पर साझा की. बंसल ने से कहा, ऐसा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है.

    अगर इस दुर्गा पूजा पंडाल की आयोजन समिति धर्मनिरपेक्षता में इतनी ही रुचि रखती है, तो मैं उनसे रांची में गिरजाघरों या मदरसों द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में किसी हिंदू देवी-देवता की तस्वीर लगाने को कहूंगा. उन्होंने दावा किया कि पूजा पंडाल के प्रवेश द्वार पर ईसाई धर्म के धार्मिक प्रतीक रखे गए हैं और उसके अंदर मदर मैरी और अन्य ईसाई पात्रों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं. बंसल ने कहा, विहिप की झारखंड इकाई जल्द ही इस बारे में कोई कड़ा फैसला लेगी. हम आयोजकों से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और पंडाल से ईसाई प्रतीकों और तस्वीरों को हटाने की अपील करते हैं.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    दुर्गा पूजा पंडाल बनाने वाले आरआर स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विक्की यादव ने विहिप के आरोपों को खारिज कर दिया. यादव ने कहा, हम पिछले 50 साल से दुर्गा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं और हर साल हम किसी खास थीम पर आधारित पंडाल बनाते हैं. इस साल हमने 2022 में कोलकाता में श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब द्वारा वेटिकन सिटी की थीम पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल को दोहराने का फैसला किया है.

    उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा की पृष्ठभूमि के रूप में रोमन स्थापत्य स्थल, सेंट पीटर्स बेसिलिका और वेटिकन संग्रहालय को बनाने के लिए कोलकाता से कारीगरों को बुलाया गया था. उन्होंने दावा किया, ‘‘इस पंडाल ने कोलकाता में भारी भीड़ को आकर्षित किया था. हमें रांची के निवासियों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. पंडाल की थीम से किसी को कोई ठेस नहीं पहुंची है..रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष यादव ने कहा,हम एक धर्मनिरपेक्ष देश में रहते हैं और सभी समुदायों के लोग दुर्गा पूजा का आनंद लेते हैं. हम वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा करते हैं और हमने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कोई काम नहीं किया है.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Durga Puja pandal constructed on the theme of Vatican City Jharkhand: वेटिकन सिटी की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का किया निर्माण VHP alleges it hurts Hindu religious sentiments and promotes conversion विहिप ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लगाये आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group