Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand ED Raid: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के रांची और हजारीबाग के 8 ठिकानों पर ईडी की रेड, अवैध रेत खनन और जबरन वसूली मामले में कार्रवाई
    Headlines

    Jharkhand ED Raid: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के रांची और हजारीबाग के 8 ठिकानों पर ईडी की रेड, अवैध रेत खनन और जबरन वसूली मामले में कार्रवाई

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कथित अवैध रेत खनन और जबरन वसूली से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई ठिकानों पर दबिश दी. हजारीबाग और रांची में सुबह ही कम से कम आठ ठिकानों पर छापे मारे गए. रांची, हजारीबाग और बड़कागांव में ईडी की छापेमारी चल रही है. पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े हुए मामले में उनके करीबियों के घर ईडी ने छापेमारी की है. सुबह-सुबह ईडी की कई टीमें पूर्व मंत्री के ठिकानों पर अचानक पहुंची. यहां तीनों शहरों में अलग-अलग जगहों पर टीम के सदस्य छापेमारी कर रहे हैं.

    सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि ये छापे उन आरोपों पर जारी जांच से संबंधित हैं जिनमें कहा गया है कि जबरन वसूली, अवैध रेत खनन और भूमि हड़पने जैसी गतिविधियों के जरिए भारी मात्रा में आपराधिक आय अर्जित की गई है.

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    साव कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व कृषि मंत्री हैं. पिछले साल ईडी ने उनसे जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी और उनसे पूछताछ की थी. ये छापे साव की बेटी एवं विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ धनशोधन मामले की चल रही जांच के तहत मारे गए थे.

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    action in illegal sand mining and extortion case Jharkhand ED Raid: ED raids 8 locations of former minister Yogendra Sao in Ranchi and Hazaribagh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026
    Recent Post

    Income tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की संख्या रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

    September 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 121.48 अंक टूटा

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group