Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 93 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, पढ़ें किसने कहां से किया नामांकन
Elections

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 93 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, पढ़ें किसने कहां से किया नामांकन

News DeskBy News DeskOctober 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मंत्री दीपक बिरुआ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्येंद्र नाथ तिवारी और जद (यू) के गोपाल कृष्ण पातर समेत 93 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दाखिल नामांकन पत्रों की कुल संख्या 150 तक पहुंच गई है. पहले चरण में 13 नवंबर को कुल 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. अधिकारी ने बताया कि 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए बुधवार को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया.
दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा, ‘‘पहले चरण के लिए बुधवार को कुल 93 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि दूसरे चरण के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक एवं राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने चाईबासा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि पार्टी विधायक रामदास सोरेन ने घाटशिला से नामांकन पत्र दाखिल किया.
बिरुआ ने दावा किया कि झामुमो नीत सरकार ने राज्य के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं और उन्हें बड़े अंतर से सीट जीतने का भरोसा है. भाजपा के नेता सत्येंद्र नाथ तिवारी ने केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे की मौजूदगी में झारखंड की गढ़वा विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
तिवारी का मुकाबला झामुमो के उम्मीदवार एवं राज्य के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से होगा. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने तिवारी को 23,522 मतों से हराया था.
तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस सीट पर बड़े अंतर से जीतूंगा, क्योंकि इस बार मेरे लिए इस सीट पर कोई चुनौती नहीं है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री ठाकुर ने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया. तिवारी ने कहा कि ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। दुबे ने दावा किया कि भाजपा झारखंड में हरियाणा जैसी जीत दर्ज करेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.
हाल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से भाजपा में शामिल हुए कमलेश सिंह ने पलामू जिले की हुसैनाबाद विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
सिंह ने कहा, ‘‘मुझे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका दिए जाने पर गर्व है. मैं इस बार 25,000 से भी ज्यादा मतों के अंतर से सीट पर जीत हासिल करूंगा. सिंह ने 2019 के विधानसभा चुनाव में राकांपा के टिकट पर इस सीट से राजद के संजय कुमार सिंह यादव को 9,849 मतों से हराया था.
गोपाल कृष्ण पातर उर्फ ​​राजा पीटर ने जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार के रूप में तमाड़ विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी. पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर को और दूसरे चरण के लिए 29 अक्टूबर को समाप्त होगी.

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026
Recent Post

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026

UPI लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

October 14, 2026

Share Market: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभला, TCS के शेयर में जबरदस्त उछाल

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group