Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Jharkhand Election: दूसरे चरण के मतदान से पहले आज घर-घर जाकर प्रचार में जुटे उम्मीदवार, विभिन्न दलों के दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर मांगा समर्थन, एक दूसरे पर रहे हमलावर
Elections

Jharkhand Election: दूसरे चरण के मतदान से पहले आज घर-घर जाकर प्रचार में जुटे उम्मीदवार, विभिन्न दलों के दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर मांगा समर्थन, एक दूसरे पर रहे हमलावर

News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले राजनीतिक दल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होगा. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीट के लिए मतदान हो चुका है.

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत ‘इंडिया’ गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर लोगों का समर्थन जुटाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं. सोमवार को प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद से उम्मीदवार और उनके समर्थक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं.

निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रचार समाप्त होने के बाद अधिकतम पांच कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशियों के घर-घर जाकर समर्थन मांगने पर कोई रोक नहीं है. राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो क्लिप डालकर मतदाताओं से 20 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर जनता से समर्थन मांगा. उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं अपने कार्यों और भविष्य की योजनाओं के लिए आपका समर्थन मांग रहा हूं. मेरी सरकार की प्रत्येक योजना को देख लीजिए, उनमें कोई जाति आधारित पाबंदी नहीं है.

सोरेन की पत्नी और चुनाव में झामुमो उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने ‘एक्स’ पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हम मोहब्बत और विकास चुनेंगे, नफरत और षड्यंत्र नहीं। वे हेमंत जी को जेल में डालकर हमारे साहस को नहीं डिगा पाएंगे.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group