Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election: भाजपा का कांग्रेस पर आरोप; झारखंड में साइलेंट पीरियड में घोषणापत्र जारी कर कांग्रेस ने किया संविधान के साथ खिलवाड़
    Elections

    Jharkhand Election: भाजपा का कांग्रेस पर आरोप; झारखंड में साइलेंट पीरियड में घोषणापत्र जारी कर कांग्रेस ने किया संविधान के साथ खिलवाड़

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने प्रचार का शोर थमने और मतदान शुरु होने के बीच की अवधि (साइलेंट पीरियड) के दौरान झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर संविधान के साथ खिलवाड़ किया है और निर्वाचन आयोग को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर समय-समय पर ‘संविधान की धज्जियां उड़ाते रहने’ का भी आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा, ‘‘मतदान से पहले के 48 घंटे के दौरान साइलेंट पीरियड में कोई भी पार्टी प्रचार-प्रचार नहीं कर सकती है. कोई रैली भी नहीं हो सकती है. लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि यह जानते हुए भी मतदान से पूर्व 12 नवंबर को कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है.
    उन्होंने कहा, ‘यह दुखद है और संविधान के साथ खिलवाड़ है।’’

    झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के तहत 43 सीटों पर बुधवार को मतदान हो रहा है. पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई बार ऐसा किया है और उसके ‘दिग्गज नेता’ निर्वाचन आयोग को कभी गंभीरता से नहीं लेते हैं.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    उन्होंने कहा, ‘जिस प्रकार से कल राहुल गांधी की पार्टी ने चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं, मुझे लगता है कि आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें 250 यूनिट मुफ्त बिजली, जाति आधारित गणना कराने और एक साल के भीतर सभी रिक्त सरकारी पदों को भरने का वादा किया गया है.

    कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने घोषणापत्र जारी किया. इसमें 1932 की खतियान आधारित अधिवास नीति और आदिवासियों की सरना धार्मिक संहिता के कार्यान्वयन सहित सात वादों पर ध्यान केंद्रित किया गया है. यह घोषणापत्र राज्य की कुल 81 सीट में से 43 सीट के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान से एक दिन पहले जारी किया गया.

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Election: BJP accuses Congress; Congress played with the constitution by releasing the manifesto during the silent period in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group